राजभाषा को बढ़ावा देने पर सम्मान मिला
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ीराजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए तिफरा निवासी छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के प्रांतीय सह-संयोजक तरुण कौशिक को सम्मानित किया गया। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने इस अवसर पर कहा कि राजभाषा के लिए सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। तरुण सुकमा भी गए और कलेक्टर नीरज बंसोड़ से मुलाकात कर कार्यालयीन काम राजभाषा में करवाने की मांग की।