- Hindi News
- मंदबुद्धि युवक को सामान सहित ले भागा रिक्शा चालक
मंदबुद्धि युवक को सामान सहित ले भागा रिक्शा चालक
एकरिक्शा चालक सामान सहित मंदबुद्धि युवक को लेकर भाग निकला। युवक कोरबा जिले का रहने वाला है।
दीपिका निवासी हीरालाल गुप्ता रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी हैं। श्रीकांत वर्मा मार्ग पर हंसा विहार में उनका मकान बन रहा है। मंगलवार को दीपिका से बिलासपुर आए तो मंदबुद्धि बेटा सुनील गुप्ता उर्फ संजू 38 वर्ष साथ गया। दाेनों यहां रिश्तेदारों से मिलने के बाद हंसा विहार गए। यहां से वे किसी की बाइक लेकर बेटे के साथ खरीदारी करने गोल बाजार चले गए। उन्होंने टब, बच्चे की साइकिल सब्जियां खरीदी। सामान को रिक्शे में लोड कर मंदिर चौक छोड़ने कहा। रिक्शे में सामान के साथ बेटे को बिठाकर खुद बाइक से पीछे जाने लगे। पुराना बस स्टैंड के ठीक पहले वे आगे हो गए। चौक के पास मुड़कर पीछे देखे तो रिक्शावाला गायब हो चुका था। हीरालाल ने हंसा विहार, मंदिर चौक रेलवे स्टेशन पर तलाश की लेकिन नहीं मिला। हीरालाल ने अन्य बेटे जो इंजीनियर को फोन कर खबर दी। शहर आकर उन्होंने पिता के साथ खोजबीन की। जब नहीं मिला तो सिटी कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस ने युवक की खोजबीन अपने स्तर पर शुरू की। देर रात तक उनका पता नहीं चल सका था। सुनील ब्लू जैकेट, ब्लू जींस रेड टी-शर्ट पहन रखी है।