पदाधिकारियों ने डीआरएम से की मुलाकात
बिलासपुर| मेन्सयूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवपदस्थ डीआरएम देवराज पंडा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनसे कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं से भी अवगत करवाया। डीआरएम ने कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनियन के मंडल मंत्री एसएम जयप्रकाश, सहायक महामंत्री के अमर कुमार, भास्कर गुहा, संजय दास, कृष्णकांत, दीनानाथ यादव, आशीष लाल और के वेणुगोपाल मौजूद थे।