क्रिसमस रैली के लिए कल तय होगी रूपरेखा
बिलासपुर| ख्रीष्टजन्मोत्सव पर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। डिसाइपल्स ऑफ ख्राईष्ट चर्च सिविल लाइंस में 10 दिसंबर को वायएमसीए द्वारा संचालित शिलाॅन्ग की अंतरराष्ट्रीय गायक मंडली कैरोल गीत प्रस्तुत करेगी। शहर के सभी चर्च क्रिसमस का संदेश देने के लिए 16 दिसंबर को रैली निकालेंगे। इसकी तैयारी के लिए 11 दिसंबर शाम 6.30 बजे सिविल लाइन चर्च में बैठक होगी। इसमें झांकी के साथ ही कैरोल गायन पर चर्चा की जाएगी। वहीं बिलीवर्स चर्च डायोसिस ने बिशप बीके लूकोस की अगुवाई में रायपुर संभाग में 120 निराश्रितों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सहायता की। रायपुर में हुए कार्यक्रम में फादर संकेत मसीह, फादर जाबर, फादर अक्षय, पास्टर कीर्ति केशरवानी सहित अन्य उपस्थित थे।