बिलासपुर| महिलाशिक्षा कल्याण प्रशिक्षण परिषद् (एमएसकेपीपी) जागरूकता अभियान के तहत महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े का आयोजन कर रहा है। 25 नवंबर से आयोजित आओ चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम का समापन 10 दिसंबर को होगा। इसमें प्रदेश स्तर के सामाजिक संगठनों की सदस्य शामिल होंगी।