पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवांगन समाज का सम्मेलन मार्च में

देवांगन समाज का सम्मेलन मार्च में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवांगनसमाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन अक्षय तृतीया को बिलासपुर में होगा। इससे पहले मार्च में तखतपुर में परिचय सम्मेलन होगा।

इस आशय का निर्णय देवांगन समाज की वार्षिक बैठक में लिया गया। देवी परमेश्वरी की पूजा के बाद शुरू हुई बैठक में बिलासपुर, तखतपुर, रानीगांव, गनियारी, लोफंदी, सेंदरी, अकलतरी, लखराम, घुटकू सहित 10 गांवों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर गांव में सामाजिक व्यवस्था के हिसाब से वैवाहिक संबंधों का आपसी समझौते द्वारा निराकरण किया गया। समाज की यह व्यवस्था है कि अपने गांव में प्रकरण का समझौते से निपटारा नहीं होने की स्थिति में वार्षिक बैठक अगहन पूर्णिमा को अलग-अलग गांव में होती है। उसमें प्रकरण का निपटारा किया जाता है। इस साल 8 प्रकरण सुलझाए गए। इसीलिए समाज के वैवाहिक प्रकरण न्यायालय तक नहीं जाते। उनका सामाजिक व्यवस्था के हिसाब से समझौते के द्वारा निराकरण किया जाता है।

समाज के प्रमुख सदस्यों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। इनमें हाथकरघा वस्त्र निगम के प्रदेशाध्यक्ष संतोष देवांगन, समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, तखतपुर अध्यक्ष अजय देवांगन, पार्षद शिवकुमार, बिलासपुर के पार्षद ओमप्रकाश देवांगन अतिथि शामिल थे। देवांगन समाज का सामूहिक विवाह अक्षय तृतीया बैशाख में बिलासपुर में होना तय किया गया। इसके पहले मार्च माह में तखतपुर में परिचय सम्मेलन होगा। रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम अनामिका देवांगन को 501 रु., द्वितीय प्रिती देवांगन को 301 रु., तृतीय भारती देवांगन को 201 रु के साथ 22 सांत्वना पुरस्कार दिए गए। संचालन एल्डरमेन श्यामजी देवांगन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के सदस्य, युवा वरिष्ठजन उपस्थित थे।