- Hindi News
- पचास हजार देकर बने ऑटो मालिक पता चला फाइनेंस किया गया है
पचास हजार देकर बने ऑटो मालिक पता चला फाइनेंस किया गया है
एजेंसी संचालक के खिलाफ पीडि़तों ने की ठगी की शिकायत
गौरेला|पचासहजार रुपए देकर ऑटो मालिक बने लोगों को उस समय अपने ठगे जाने का पता चला जब उन्हें नोटिस मिल की जिस ऑटो को वे चला रहे हैं उसका फायनेंस हुआ है। इसके बाद पीडि़तों ने कार्रवाई की मांग को लेकर संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्राम अंधियारखोह निवासी नोहर सिंह गोंड़, छत्रपाल सिंह गोंड़, हेमनाथ गोंड़, पतरकोनी निवासी चिंतामन गोंड़, जोगीडोंगरी निवासी हरनाम िसंह गोंड़ टीकरसानी ज्योतिपुर निवासी आशीष गोंड़ ने थाने में अलग-अलग शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि पांच साल पहले उनसे टीकरसानी गौरेला निवासी सुरेश भट्ठ ने यह कहते हुए पचास हजार रुपए लिया था कि उसने अतुल शक्ति नामक तिपहिया ऑटो की एजेंसी लिया है। वह उन्हें ऑटो लाकर देगा। इसके लिए उसने कुछ कागजात पर उनसे दस्तखत कराया और पचास हजार रुपए की रसीद मांगे जाने पर उसने इसे वाहन के साथ देने की बात कही थी। जिसके कुछ दिनों बाद वह उन्हें अतुल शक्ित कंपनी का तिपहिया ऑटो उनके घर लाकर दिया, लेकिन उसके कागजात पचास हजार रुपए की रसीद उन्हें नहीं दिया। पीडि़तों ने शिकायत में लिखा है कि कुछ दिनों बाद उनके पास अंतव्यवसायी विभाग बिलासपुर से जैन साहब आए और यह कहते हुए उन्हें किश्त जमा करने के लिए कहा यह ऑटो उनके विभाग से फायनेंस हुई है। तबि उन्हें अपने ठगे जाने का पता चला। जिसके बाद वे लोग एजेंसी संचालक सुरेश भट्ट के पास जाकर अपनी पचास हजार रुपए मांगने लगे, लेकिन तो वह रकम दे रहा है और ही इसकी रसीद और ही वाहन के कागजात बल्िक उल्टे गाली -गलौच करता है। इसी तरह की शिकायत नगवाही के बुधराम गोंड एवं साल्हेघोरी, बेंदरापानी के समरूराम बैगा ने भी थाने में की है। जिसमें उन्होंने एजेंसी संचालक सुरेश भट्ट के खिलाफ क्रमश िछयालिस एवं चालीस हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है।