रमन -सौदान में एकांत में बातचीत
रमन -सौदान में एकांत में बातचीत
रायपुर|मुख्यमंत्रीडॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने गुरुवार को पार्टी के नए मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो घंटे से अधिक समय बंद कमरे में बिताया। माना जा रहा है कि दोनों के बीच महापौर नगरपालिका नगर पंचायतों के अध्यक्ष तय करने को लेकर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री रात करीब नौ बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। सौदान पहले से ही वहां मौजूद थे। दोनों ने खासतौर से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग राजनांदगांव के महापौर प्रत्याशी तय करने मंथन किया गया। इनमें से केवल दुर्ग निगम ही भाजपा के कब्जे में बाकी तीनों में कांग्रेस की सत्ता है।