डीआरएम ने स्टेशन में देखी सफाई व्यवस्था
बिलासपुर | डीआरएमदेवराज पंड्या ने गुरुवार दोपहर स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाल वालों को परिसर साफ-सुथरा रखने की हिदायत देते हुए कहा कि वे समय-समय पर स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने स्टेशन मास्टर को भी निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एडीआरएम, स्टेशन मास्टर सहित आधा दर्जन अधिकारी मौजूद थे।