- Hindi News
- यूनिवर्सिटी के एक्सीलेंस और स्टूडेंट्स की बेहतरी के लिए स्वायत्तता बेहद जरूरी
यूनिवर्सिटी के एक्सीलेंस और स्टूडेंट्स की बेहतरी के लिए स्वायत्तता बेहद जरूरी
यूनिवर्सिटीके एक्सीलेंस के लिए ऑटोनॉमी यानी स्वायत्तता अनिवार्य जरूरत है। कुलपति को रजिस्ट्रार, फाइनेंस अफसर, एक्जाम कंट्रोलर शिक्षकों की नियुक्ति करने की आजादी मिले। साथ ही नए पद सृजित करने की छूट मिले।
बस्तर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एनडीआर चंद्रा ने बिलासपुर यूनिवर्सिटी में नेशनल सेमिनार ऑफ वाइस चांसलर आन ऑटोनॉमी ऑफ यूनिवर्सिटी एंड रिलेशन विद स्टेट विषय पर आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी उत्कृष्टता, ज्ञान, नए विचारों और आविष्कार का केंद्र होती है, इसके लिए स्वायत्तता जरूरी है। हर यूनिवर्सिटी की अपनी संस्कृति होती है। हमारी यूनिवर्सिटी प्रभावशाली शिक्षकों और प्रोत्साहन की कमी, कमजोर शिक्षा प्रणाली, मूल्यांकन पद्धति, आधारभूत संरचना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण की कमी और स्वायत्तता की कमी की वजह से विश्वस्तरीय पहचान नहीं बना पाती। प्रो. चंद्रा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए स्वायत्तता के साथ ही जवाबदारी, नेतृत्व, अध्ययन और अध्यापन का बेहतर माहौल भी जरूरी है।
स्वायत्तता प्रासंगिक विषय है या नहीं, इस पर चर्चा हो
देश में 487, प्रदेश में 10 कॉलेज ऑटोनॉमस
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. आईएस चौहान ने कहा कि इस पर विचार होना चाहिए कि यूनिवर्सिटी की स्वायत्तता प्रासंगिक विषय है या नहीं। इसके सिवाय भी कई अन्य मुद्दे हैं जो उच्च शिक्षा के विकास के लिए जरूरी हैं। स्वायत्तता के लिए यूनिवर्सिटी को खुद के संसाधन विकसित करने होंगे, स्वायत्तता की सीमा तय करने के साथ ही भ्रष्ट व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करना होगा। जनता के दिए फंड से एजुकेशन सिस्टम चला रहे हैं तो जनता को इससे जुड़े सवाल पूछने का भी हक हो। यूनिवर्सिटी समाज की विशेषताओं को रिफलेक्ट करे, उसे सामने लाए।
बीयू के कुलपति प्रो. जीडी शर्मा ने अन्य यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
बिलासपुर के ई. राघवेंद्र राव साइंस कॉलेज के प्रो. आरएस खेर ने कॉलेज ऑटोनॉमी विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति, ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी और कॉलेज पर रोचक आंकड़े प्रस्तुत किए। प्रो. खेर ने बताया कि देशभर में सिर्फ 487 कॉलेज ही ऑटोनॉमस हैं, इसमें से 50 फीसदी से ज्यादा दक्षिण के राज्यों में हैं। छत्तीसगढ़ में सिर्फ 10 कॉलेज ही ऑटोनॉ