पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट परिसर में बंदियों के बाथरूम से मिला मोबाइल कोरेक्स और बीड़ियां

कोर्ट परिसर में बंदियों के बाथरूम से मिला मोबाइल कोरेक्स और बीड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेशी में कोर्ट ले जाए गए हत्या के प्रयास के दो आरोपी मोबाइल का उपयोग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो उन्होंने मोबाइल को बाथरूम में छिपा दिया। पुलिस ने वहां से दो मोबाइल, कोरेक्स की चार शीशियां, बीड़ियां तंबाखू जब्त किए। साइबर सेल माेबाइल रखने वाले का पता लगा रही है।

गुरुवार को जरहाभाठा के कुख्यात बदमाश रितेश उर्फ मेडी और प्रिंस शर्मा अन्य बंदियों के साथ पेशी में कोर्ट आए थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बंदी मोबाइल से बात कर रहे हैं। आरआई सिविल लाइन टीआई सुरेश ध्रुव ने पुलिस बल के साथ वहां छापा मारा। पुलिस को आते देख दोनों बंदियों ने मोबाइल को वहां के बाथरूम में छिपा दिया। पुलिस भीतर गई तो यहां दो मोबाइल मिले। इसके अलावा नशे का सामान भी मिला। पुलिस ने सभी को जब्त कर लिया है। टीआई के अनुसार मोबाइल को साइबर सेल भेजकर उसका नंबर ट्रेस करवाया जा रहा है। बंदियों को मोबाइल किसने दिया। उन्होंने इस बीच किससे बात की, इसका पता लगाया जा रहा है। इसी तरह बंदियों को नशे का सामान पहुंचाने वालों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गुरुवार को पेशी में भेजे गए बंदियों की सूची मांगी है। एसपी बद्रीनारायण मीणा के अनुसार ड्यूटी पर गए पुलिस जवानों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

हाल ही में भागे थे तीन बंदी

17नवंबर को ही 18 सिपाहियों की आंखों में धूल झोंककर शिवा साकत पिता किशन (22 वर्ष) पंडरिया नवापारा, सुशील कुमार साहू पिता लखेश्वर (21 वर्ष) कवर्धा कसडोल कोईदा रोहन सिंह पिता किशन (29 वर्ष) मध्यप्रदेश जिला मंडला मजगांव मवाई कोर्ट परिसर से फरार हो गए थे। इस पर एसपी ने गार्ड कमांडर को निलंबित कर दिया था। इस घटना के बाद भी लापरवाही बरकरार है। बंदियों को पेशी के दौरान खुली छूट होती है। इसका ही वे फायदा उठाते हैं। सुविधा मुहैय्या करने के एवज में जवानों को उनके परिजन साथियों से मोटी रकम मिलती है।

जेलकी हकीकत कुछ और

जेलमें निरीक्षण के दौरान अफसरों को कभी कुछ नहीं मिलता, लेकिन हकीकत कुछ और है। इसे सभी जानते हैं। जेल के भीतर मोबाइल का खुला उपयोग होता है। इसी तरह नशे का सामान भी उपलब्ध हो जाता है।