- Hindi News
- नगर पंचायत क्षेत्र के वोटरों की ड्यूटी लगी
नगर पंचायत क्षेत्र के वोटरों की ड्यूटी लगी
डाइट के आयोजन की शिकायत
पेण्ड्रा| डाइटद्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करने को एक कांग्रेसी ने आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। उसने निर्वाचन अधिकारी सहित थाने में इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिला शिक्षा-प्रशिक्षण संस्थान पेण्ड्रा (डाइट) के रजत जयंती समारोह में बिलासपुर मुंगेली जिले के 70 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला के परियोजना प्रशासक एमएस ध्रुव, विशिष्ट अतिथि डाइट के पूर्व प्राचार्य एचएन सोनी अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य केपी शर्मा थे। प्राचार्य के मार्गदर्शन, व्याख्याता प्रसन्न मुखर्जी आरएस प्रजापति के निर्देशन में हुए समारोह का शुभारंभ शिखा सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। इसमें बिलासपुर मुंगेली जिले के 70 शिक्षकों को 1 हजार रुपए का चेक, शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडी रोहणी, राजेंद्र पाण्डे, एनके तिवारी, हरप्रसाद मिश्रा, ज्ञान सिंह कंवर उपस्थित थे। समारोह को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेसी नेता रामनिवास तिवारी ने निर्वाचन अधिकारी सहित थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। समारोह आयोजित कर रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया जाना आचार संहिता का उल्लंघन है।
नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया
रतनपुर। नगरपालिका निर्वाचन अंतर्गत गुरुवार की सुबह 11 बजे से शहीद नूतन सोनी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 29 पीठासीन 29 मतदान अिधकारी क्र.1 उपस्थित रहे। पीठासीन अिधकारी व्याख्याता केएस ध्रुव मतदान अिधकारी क्र. 1 रघुनंदन प्रसाद ध्रुव अनुपस्थित थे। प्रशिक्षण में ईवीएम चलाने की जानकारी दी गई। मतपत्र लेखा निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियों को निर्धारित प्रपत्रों पर भरने की जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स राजेश सोनी, प्रकाशधर दीवान, दर्शन सिंह क्षत्रीय बलराम पाण्डेय ने दिया। प्रशिक्षण में रिटर्निंग आॅिफसर चंदन त्रिपाठी, सहायक रिटर्निंग आिफसर सत्यपाल राय भोला सिंह ठाकुर ने सहयोग दिया।