- Hindi News
- सरकार की नीतियों के विरोध में वामपंथियों का महाधरना आज
सरकार की नीतियों के विरोध में वामपंथियों का महाधरना आज
बिलासपुर| केंद्रऔर राज्य सरकार की श्रमिक और किसान नीतियों के विरोध में वामपंथी संगठन राजधानी रायपुर में 12 दिसंबर को धरना देंगे। इसमें मनरेगा में कटौती, महंगाई, बीमा क्षेत्र में एफडी को बढ़ावा देने, भ्रष्टाचार, कालाधन वापस नहीं लाने, किसानों की धान खरीदी नीति में बदलाव का मुद्दा उठाया जाएगा। भाकपा माले के जिला सचिव लल्लन राम ने बताया कि संभाग मुख्यालय से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता धरने में शामिल होंगे।