- Hindi News
- तोरवा में सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया सटोरिया
तोरवा में सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ा गया सटोरिया
बिलासपुर| तोरवापुलिस ने बुधवारी बाजार के पास सिरगिट्टी निवासी संतोष बजाज पिता चंदूलाल को सट्टा-पट्टी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 440 रुपए नगदी पट्टी बरामद की गई है। संतोष यहां यह काम महीनों से कर रहा था। आस-पास के लोगों ने उसकी शिकायत पुलिस से की थी। उसके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।