- Hindi News
- मिनी बस्ती में मिली अवैध शराब, प्रकरण दर्ज किया गया
मिनी बस्ती में मिली अवैध शराब, प्रकरण दर्ज किया गया
बिलासपुर| सिविललाइन पुलिस ने जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले जितेंद्र उर्फ केहरू पिता अवधराम को देसी शराब बेचते गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार पाव देसी शराब मिली। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मिनी बस्ती में नशे के अवैध कारोबार की शिकायत सालों से मिल रही है। इसी कड़ी में नशेड़ियों के कुछ और ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हो पाया। पुलिस के मुताबिक अारोपी जितेंद्र शराब बेचने का काम महीनों से कर रहा था।