- Hindi News
- मामूली विवाद पर दो पक्षों में जमकर मार पीट, जुर्म दर्ज
मामूली विवाद पर दो पक्षों में जमकर मार-पीट, जुर्म दर्ज
बिलासपुर| मामूलीविवाद पर कोटा के गोकुलपुर गांव में दो परिवारों के बीच मार-पीट हो गई। मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गोकुलपुर गांव का अनिल कुमार टंडन पिता बुधराम बुधवार की रात घर पर आराम कर रहा था। उसी वक्त राजकुमार बर्मन और उसके परिवार के अन्य लोग बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। अनिल ने उन्हें मना किया तो वे बिफर गए। उन्होंने अनिल और उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ मार-पीट की। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के राजकुमार बर्मन और प|ी मीना बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनके मुताबिक अनिल ने उनके घर घुसकर मार-पीट की है। कोटा पुलिस ने दाेनों पक्षों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।