- Hindi News
- सुरक्षित नसबंदी की ट्रेनिंग देगी केंद्र सरकार
सुरक्षित नसबंदी की ट्रेनिंग देगी केंद्र सरकार
छत्तीसगढ़के नसबंदी कैंप में महिलाओं की मौत के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए जिला स्तर पर वर्कशॉप आयोजित करेगा।
पिछले महीने बिलासपुर में नसबंदी कैंप में ऑपरेशन के बाद 13 महिलाओं की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘बिलासपुर नसबंदी मामले से जुड़ी रिपोर्ट चुकी है। इसमें सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की बात सामने आई है। ऐसी अप्रिय घटना रोकने के लिए केंद्र सरकार अब जिलों के सीएमओ अन्य संबंधित अधिकारियों को वर्कशॉप कराएगी।’
मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ समय में नसबंदी के दौरान लापरवाही से जुड़ी कई शिकायतें मिली हैं। ऐसे में मंत्रालय ने नसबंदी कैंप के लिए निगरानी सेल गठित करने का फैसला किया है। निगरानी से जुड़ी जानकारी तकनीकी बातेंं राज्य सरकारों से साझा की जाएंगी।