- Hindi News
- कांग्रेस ने सदस्यता के लिए संभाग प्रभारी नियुक्त किए
कांग्रेस ने सदस्यता के लिए संभाग प्रभारी नियुक्त किए
रायपुर| कांग्रेसने सदस्यता अभियान को गति देने संभागवार प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश सदस्यता प्रभारी नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि 28 फरवरी सदस्यता की अंतिम तिथि है। इसके पहले व्यापक पैमाने पर सदस्य बनाए जाएं। इसके लिए सरगुजा संभाग में बालकृष्ण पाठक, रायपुर में शैलेष नितिन त्रिवेदी, दुर्ग में देवव्रत सिंह, बिलासपुर में अटल श्रीवास्तव बस्तर संभाग में राजेश तिवारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।