- Hindi News
- दो महिलाएं स्वाइन फ्लू संदिग्ध, सिम्स में भर्ती
दो महिलाएं स्वाइन फ्लू संदिग्ध, सिम्स में भर्ती
सिम्समें मंगलवार को स्वाइन फ्लू के एक और संदिग्ध मरीज को भर्ती करवाया गया। यह महिला तालापारा की है। इससे पहले सोमवार को लिंगियाडीह की एक महिला भी भर्ती की गई थी। बहरहाल डाॅक्टर दोनों को संदिग्ध मानकर इलाज कर रहे हैं। इनमें से एक का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है।
राज्य में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजधानी से होते हुए स्वाइन फ्लू बिलासपुर तक पहुंच गया है। सोमवार को लिंगियाडीह की एक महिला को सिम्स में भर्ती करवाया गया था। उसे सप्ताहभर से सर्दी-बुखार शरीर में दर्द की शिकायत थी। शेषपेज|20
उसकाइलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत ठीक होने पर उसे सिम्स लाया गया। यहां एेहतियातन एचओडी टीबी चेस्ट डॉ. पुनीत भारद्वाज ने महिला का ब्लड, नाक गले का स्वाब लेकर रायपुर की मेडिकल लैब भिजवाया। वहां से सैंपल को जांच के लिए सेंट्रल लैब दिल्ली भेज दिया गया है। इधर, मंगलवार को तालापारा की एक और महिला सिम्स में भर्ती करवाई गई। उसे भी तीन दिन से सर्दी-बुखार की शिकायत है। उसे सामान्य मरीजों की तरह उसका इलाज किया जा रहा है। बुधवार तक स्थिति नहीं सुधरी तो उसके भी सैंपल सेंट्रल लैब दिल्ली भेजे जाएंगे। इस तरह जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मिल चुके हैं। इधर, जांजी के एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने पर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वह रायपुर जिले में ही रहता है।
महिला की हो रही जांच, सिम्टम्स नहीं मिले
नोडल अधिकारी संक्रामक रोग निवारण डॉ. एमए जीवानी ने बताया कि तालापारा की महिला सिम्स में भर्ती है। उसे लगातार तीन दिन से लगातार सर्दी-बुखार था। उसे स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मानकर इलाज किया जा रहा है। हालांकि इस बीमारी के सिम्टम्स नजर नहीं रहे हैं। बुधवार तक स्थिति में सुधार हुआ तो सतर्कता उसका भी सैंपल लेकर सेंट्रल लैब दिल्ली भेजा जाएगा।
रिपोर्ट हफ्तेभर में
^लिंगियाडीहकी महिला को स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानकर इलाज किया जा रहा है। उसके सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। हफ्तेभर में जांच रिपोर्ट जाएगी। तालापारा की एक और महिला को संदिग्ध के दायरे में लिया गया है। हालांकि उसे अभी टीबी चेस्ट विभाग ने संदिग्ध नहीं माना है। जरूरत पड़ने पर उसके स्वाब की जांच करवाई जाएगी।\\\'\\\' -डॉ. रमणेश मूर्ति, एमएस सिम्स