पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर खड़े 80 दोपहिया वाहन जब्त, ट्रैफिक पुलिस को सौंपे गए

सड़क पर खड़े 80 दोपहिया वाहन जब्त, ट्रैफिक पुलिस को सौंपे गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कोंपर अवैध पार्किंग की दिनों-दिन गंभीर होती समस्या से निपटने के लिए निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एकाएक फिर तेजी गई है। पिछले चार दिनों में निगम अमले ने मेन रोड पर अवैध रूप से पार्क किए गए 300 से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए। मंगलवार को निगम अमले और बिल्डिंग सेक्शन की संयुक्त टीम ने 80 बाइक स्कूटी जब्त की।

नगर निगम की कार्रवाई दोपहर में स्टेट बैंक की कलेक्टोरेट ब्रांच के सामने से शुरू हुई। बैंकिंग के काम से सैकड़ों लोग यहां पहुंचते हैं और ज्यादातर लोग अपने दोपहिया वाहन सड़क पर पार्क करते हैं। इससे व्यस्त रहने वाले कलेक्टोरेट रोड पर अक्सर जाम की नौबत रहती है। निगम की कार्रवाई के बाद मौके पर ट्रैफिक दुरुस्त नजर आया। अतिक्रमण निवारण अमले के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने बताया कि नेहरू चौक स्टेट बैंक के सामने से 25 बाइक, वीआर प्लाजा लिंक रोड के सामने से 11, जिला अस्पताल के सामने राजीव प्लाजा के पास से 30 और बस स्टैंड मुख्य मार्ग में खड़े वाहनों को मिलाकर कुल 80 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। निगम अमले ने जब्त बाइक, स्कूटी समेत अन्य वाहन काउकैचर में लोड कर ट्रैफिक पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिए। इसके बाद बाइक छुड़ाने के लिए ट्रैफिक थाने में लोगों की भीड़ जुट गई। कई बाइक मालिक काउकैचर के साथ ही ट्रैफिक थाना पहुंचे। उन्हें पेनाल्टी देने के बाद ही बाइक वापस की गई।

नगर निगम ने मंगलवार की सुबह वीआर प्लाजा के सामने कार्रवाई कर बाइक जब्त की। कुछ घंटे बाद उसी जगह पर पहले जैसी स्थिति हो गई। पहली फोटो कार्रवाई के दौरान की तो दूसरी फोटो शाम की है।