- Hindi News
- तालापारा में फिर मिले डायरिया के दो मरीज, शिविरों में हैल्थ चेकअप के दावे
तालापारा में फिर मिले डायरिया के दो मरीज, शिविरों में हैल्थ चेकअप के दावे
सतर्क हैं, शहर के वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं
डायरिया फैला, स्वाइन फ्लूू भी दे चुका है दस्तक, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
तालापारामें डायरिया के दो और मरीज मिले हैं। डायरिया का प्रकोप प्रदूषित पेयजल की सप्लाई के चलते शुरू हुआ है। खुद नगर निगम द्वारा लिए गए पानी के सैंपल की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। तालापारा के स्लम एरिया में डायरिया के मरीज मिलने के बाद दो दिन से हैल्थ कैंप लगवाए जा रहे हैं। इससे पहले यहां छह पीड़ित मिले थे, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंदे पानी से एक बार फिर बीमारी ने पैर पसारे तो निगम में हड़कंप मच गया है। निगम कमिश्नर रानू साहू टीम को प्रभावित इलाकों में मुस्तैद रहने के लिए कहा है।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का खौफ जारी है, इस बीच राजधानी रायपुर में पीलिया और डायरिया के संक्रमण के बाद शासन ने निकायों को सफाई करवाने और शुद्ध पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को तालापारा के पांच वार्डों में हैल्थ कैंप लगाए गए। वार्ड-12 तालापारा रमजानी बाबा मस्जिद के पास शिविर लगाकर 38 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें डायरिया के दो मरीज पाए गए। इसी तरह वार्ड-8 गुरु घासीदास नगर में 37, वार्ड-44 गणेश नगर में 34, वार्ड-45 प्रभात चौक में 122 और वार्ड-54 बंधवापारा शिव मंदिर के पास 49 मरीजों का इलाज किया गया। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने पांचों शिविरों में 280 मरीजों का इलाज करने का दावा किया गया है। अधिकांश लोग मौसमी बीमारियों से जैसे सर्दी, खांसी, उल्टी-दस्त, हाथ पैर में दर्द आदि से पीड़ित पाए गए। सभी का इलाज कर दवाइयां दी गईं।
सीधी बात
- डाॅ.ओंकार शर्मा, हैल्थआॅफिसर नगर निगम बिलासपुर
डायरिया फैलने से राेकने के लिए शहर में क्या तैयारी है?
{हमपूरी तरह सतर्क हैं। सोमवार को तालापारा, गणेश नगर बंधवापारा का निरीक्षण कर वहां का जायजा लिया है।
सिर्फजायजा लिया जा रहा है या फिर साफ-सफाई की दिशा में कोई ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं। जगह-जगह नाली जाम हैं। नल की पाइप लाइन लीकेज है, उससे गंदा पानी घर-घर पहुंच रहा है?
{शहरके वार्डों का दौरा कर पता लगाया जा रहा है कि कहां-कहां गंदगी है। पाइप लाइन कहां लीकेज हैं। वहां जल्द साफ-सफाई कर पाइप लाइन दुरुस्त करवाई जाएगी।
येतो रेगुलर प्रक्रिया होनी चाहिए। अब सफाई का ध्यान क्यों रहा है?
{हमरेगुलर ही काम कर रहे हैं। फिर भी कहीं गंदगी है ताे उसे साफ करवाया जाएगा।
चौबेकालोनी, शक्ति विहार, अरविंद नगर में नालियां जाम होने से घर-घर गंदा पानी घुसता हैं। यहां कब स्थिति सुधरेगी?
{चौबेकालोनी, शक्ति विहार, अरविंद नगर बेतरतीब बस गए हैं। निचले स्थान पानी निकलने की जगह होने से घरों में पानी भर रहा है।
अरविंद नगर बंधवा पारा में पाइप लाइन नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गली-मैदान में भर गया है।
आज इन स्थानों पर लगेंगे हैल्थ कैंप
नगरनिगम के स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया, पीलिया जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए बुधवार को पांच स्थानों पर हैल्थ कैंप निर्धारित किया है। इनमें मिनी माता नगर तालापारा, गुरु घासीदास नगर जरहाभाठा, बंधवापारा सतबहनिया मंदिर, टिकरापारा कंसा चौक, चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक शामिल हैं।
हैल्थ ऑफिसर डाॅ. ओंकार शर्मा ने बताया कि स्लम क्षेत्रों में घर-घर क्लोरीन टेबलेट बांटी गई। सड़कों नालियों के किनारे सफाई कर चूना पावडर का छिड़काव करवाया गया। निगम कमिश्नर रानू साहू ने वार्ड-12 तालापारा वार्ड-44 गणेश नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य निरीक्षकों को वार्ड की समुचित सफाई करवाने और नाले-नालियों से निकाले गए कचरे मलबे को तत्काल हटवाने के लिए कहा।
चौबे काॅलोनी, शक्ति विहार में घर-घर भर रहा गंदा पानी
नूतनचौक से लगी चौबे कॉलोनी, शक्ति विहार पहुंचने पर लगता है मानो बारिश का मौसम हो। चारो ओर पानी और कीचड़। दरअसल, शहर का निचला इलाका होने की वजह से जोरा पारा सहित शहर के अन्य मोहल्लों का गंदा पानी यहां आकर रुकता है। ऊपर से सुबह 9 बजे और शाम 4 बजे लीकेज पाइप लाइन से पानी बहना शुरू हो जाता है। यह लोगों के घर-आंगन में भर जाता है। इसे साफ करने में सुबह-शाम दो-दो घंटे लग रहे हैं। मच्छर और दुर्गंध से लोग हलाकान हैं। यही स्थिति वार्ड अंबेडकर स्कूल के आस-पास की है।
गंदी नालियों से बीमारी बढ़ी
^उनके मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या गंदगी से बजबजाती नाली है। निगम में शिकायत करो तो जवाब मिलता है कि क्या तुमने ही सफाई करवाने का ठेका ले रखा है। यही हालात रहे तो महामारी फैल सकती है। -पारूलभट्टाचार्य, अरविंद नगर
हमारी भी नहीं सुनी जा रही
^नगरनिगम के अधिकारियों को कई बार सचेत कर चुके हैं। फिर भी कोई हल नहीं निकल रहा है। अब तो निगम के हैल्थ आॅफिसर ओंकार शर्मा सहित वहां के अधिकारी उनका फोन ही नहीं उठा रहे। -महेशचंद्रिकापुरे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष
हर घर में हैं बीमार
^नगरनिगम के कर्मचारी कभी भी साफ-सफाई करने नहीं आते। नल से भी गंदा पानी रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन तो पानी साफ आया और मोहल्ले की सफाई हुई। हर घर में कोई पीलिया तो कोई डायरिया का शिकार है। -स्वातिवर्मा, चौबे काॅलोनी
घरों में भर रहा है गंदा पानी
^मोहल्लेमें बारहों महीने गंदा पानी भरा रहता है। पाइप लाइन लीकेज होने पर मोहल्ले के कई घरों में पानी भरने लगता है। दो घंटे सुबह दो घंटे शाम घर से गंदा पानी साफ करने में बीत जाता है। -शेफालीसाव, शक्ति विहार