चोरी की आशंका जताई तो राॅड से हमला
बिलासपुर | सामानचोरी की आशंका जताने पर मैकेनिक ने अपने साथी के साथ मिलकर गैरेज मालिक पर रॉड से हमला कर दिया। मगरपारा निवासी मनोज बंजारे पिता प्रेमनाथ 22 वर्ष ने मोहल्ले में आॅटो गैरेज खोल रखा है। कुछ दिन पहले रवि जोगे यहां मैकेनिक था। यहां से ऑटो पार्ट्स चोरी हुई थी। मनोज ने पूछताछ की तो उसने काम पर आना बंद कर दिया। मंगलवार को मनाेज उसके घर गया और फिर उससे पूछताछ करने लगा। रवि इससे भड़क गया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उस पर राॅड से हमला कर दिया। मनोज यहां से किसी तरह भागकर सिविल लाइन थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।