पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैग बोगी में रखकर उतर गए, जब ट्रेन चलने लगी तो चढ़ नहीं सके

बैग बोगी में रखकर उतर गए, जब ट्रेन चलने लगी तो चढ़ नहीं सके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | कोरबाके युवक का बैग ट्रेन में छूट गया। कोरबा निवासी मनोज श्रीवास रायपुर में प्राइवेट जाॅब करता है। वह छुट्‌टी लेकर अपने घर कोरबा गया था। लौटते समय बिलासपुर में अपने मामा ससुर के यहां रुका। मंगलवार को रायपुर जाने के लिए वह स्टेशन पहुंचा। जेडी एक्सप्रेस में वह बैग रखकर उतर गया। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और वह प्लेटफॉर्म पर ही रह गया। मनोज ने इसकी शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज करवाई है। बैग में तीन जोड़ी कपड़े और दो हजार रुपए थे।