पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की 6 समस्याएं हल करने सभापति ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखा

शहर की 6 समस्याएं हल करने सभापति ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | नाले,नालियों के बीच से गुजरने वाली पाइप लाइनें, लीकेज तथा सीवरेज की जर्जर सड़कों से आम लोग ही नहीं बल्कि निगम के सभापति अशोक विधानी भी परेशान हैं। सभापति ने कमिश्नर को पत्र लिख कर जनहित में छह समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया है। सभापति ने लिखा है कि सीवरेज की जर्जर सड़कों का सुधार नहीं करने से लोग परेशान हो रहे हैं,परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पावर हाउस चौक की सड़क भी इसमें शामिल है।