पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजीविका मिशन का टारगेट पूरा नहीं, पांच कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश

आजीविका मिशन का टारगेट पूरा नहीं, पांच कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | राष्ट्रीयशहरी आजीविका मिशन के तहत कौशल प्रशिक्षण तथा व्यक्तिगत, सामूहिक ऋण के लिए वर्ष 2014-15 का जिले का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई थी। सालभर में 1135 हितग्राहियों को ट्रेनिंग देना था, लेकिन सिर्फ 60 लोगों को ट्रेनिंग दिलाई गई। निगम कमिश्नर रानू साहू ने टारगेट अधूरा होने पर 5 सामुदायिक संगठकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसमें प्रीति विल्सन, जयप्रकाश सिंगरौल, रागिनी गुप्ता, कृष्णा शुक्ला, विमला कुर्रे शामिल हैं। आरोप हैं कि ये सदस्य मिशन के कार्यालय में भी समय पर उपस्थित नहीं होते थे।