- Hindi News
- बोरवेल का पानी बाड़ी में आने पर दो पक्षों में मार पीट, प्रकरण दर्ज किया गया
बोरवेल का पानी बाड़ी में आने पर दो पक्षों में मार-पीट, प्रकरण दर्ज किया गया
बिलासपुर | तखतपुरक्षेत्र में बोरवेल का पानी बाड़ी में आने पर दो पक्षों में मार-पीट हो गई। दोनों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना सोमवार की रात को ग्राम तेंदुआ में हुई। शिव कुमार पिता हीरालाल बंजारे 35 वर्ष की रिपोर्ट पर भवानी सतनामी, सावंत, मंजूबाई, रीतू सुख बाई को आरोपी बनाया गया है। वहीं सावंत कुमार पिता पुनदास मोहले 28 वर्ष ने शिवकुमार, रामकुमार, रंजन, कुमारी बाई उषा बाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।