- Hindi News
- बेहतर सूचना देने वाली नई डिवाइस से घने कोहरे में भी स्मूथ चलेंगी ट्रेनें
बेहतर सूचना देने वाली नई डिवाइस से घने कोहरे में भी स्मूथ चलेंगी ट्रेनें
अभीसे ही देश के कई इलाकों में घने कुहरे का असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। लेकिन इस बार रेलवे ने इसकी तैयारी कर ली है। देशभर की विभिन्न ट्रेनों में कुहरे के दौरान भी बेहतर सूचना देने वाले डिवाइस लगाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने ट्रायल भी शुरू कर दिया है। 1381 फाॅग सेफ डिवाइस को ट्रेनों में सेट किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर सहित सभी रेलवे जोन को निर्देश भेज दिया है। हालांकि फॉग सेफ्टी डिवाइस नार्दन, नार्थ इस्टर्न और नार्थ वेस्टर्न रेलवे की ट्रेनों में लगाने के लिए ट्रायल चल रहा है। बताया गया है कि वर्तमान में उन्हीं जोन के ट्रेनों को चुना गया है, जहां ठंड के दिनों में घने कुहरे से ट्रेनें प्रभावित होती हैं। रेलवे बोर्ड के अफसरों ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलटों को फाॅग डिवाइस की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। अभी तक रेलवे ने कई बार ट्रेनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम जीपीएस के माध्यम से यात्रियों को सुविधा देने की योजना बनाई।
लेकिन बहुत हद तक यह तकनीक सफल नहीं हो पाया है। अब फिर से इस बार कुहरे के दौरान ट्रेनों के इंजन में जीपीएस सिस्टम को लगाकर चलती ट्रेनों की सही जगह की मानिटरिंग रेलवे द्वारा की जाएगी।
ट्रेनों को टक्कर से बचाने लगेगा एडवांस सिस्टम
देशमें कई बार ट्रेनों के आपसी टक्कर की वजह से जानमाल का नुकसान होता है। इसके लिए भी रेलवे ने उपाय करना शुरू कर दिया है। ट्रेन कोलिशन अव्याडेंस सिस्टम (टीसीएएस) और ट्रेन प्रोटेक्शन एण्ड वार्निंग सिस्टम (टीपीडब्लूएस) का ट्रायल भी चल रहा है। इस तकनीक को भी ट्रेनों में लगाने की जोरशोर से तैयारी चल रही है।