- Hindi News
- भविष्य निधि खाते में हेराफेरी करने वाले अधिकारी लिपिक गिरफ्तार
भविष्य निधि खाते में हेराफेरी करने वाले अधिकारी लिपिक गिरफ्तार
कर्मचारियोंभविष्य निधि से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपए की हेराफेरी के मामले में चरचा पुलिस ने तत्कालिक कार्मिक प्रबंधक एच खलखो तत्कालिक लिपिक संतोष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
एक अन्य आरोपी एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में िवजलेंस विभाग में पदस्थ अधिकारी एसके. दास को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस पर विभागीय जांच करते हुये कार्मिक प्रबंधक द्वारा तत्कालिक लिपिक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
पीड़ितों की शिकायत पर चरचा थाना प्रभारी ए.नाग ने मामले की जांच कर कार्यवाही की। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी अधिकारियों के नाम सकते हैं। भविष्य निधि से हेराफेरी के रैकेट में महाप्रबंधक कार्यालय में पूर्व लिपिक द्वारा एजेंटों के माध्यम से हेराफेरी की जाती थी और अलग अलग जगहों पर एजेंट सेट कर उनके दस्तावेजों को पार कर दिया जाता था। फिर अधिकारियों से लोन संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लिए जाते थे। इसके साथ ही साथ भविष्य निधि कार्यालय जबलपुर में भी सेटिंग की जाती थी।
जबलपुर कार्यालय से लोन स्वीकृत कर लोन राशि का चेक आवेदक श्रमिक के पास आकर एजेंटों को मिल जाता था। इन एजेंटों द्वारा बैंक अधिकारियों से सेटिंग कर फर्जी दस्तावेज के माध्यम से श्रमिकों के नाम का खाता खोलकर उसमें अपने आदमी जिसके माध्यम से पैसा निकलवाना होता था उसी की फोटो लगवाकर सारा पैसा निकलवा लिया जाता था।