- Hindi News
- अवैध शराब की बिक्री पर महिलाओं ने उठाई लाठियां
अवैध शराब की बिक्री पर महिलाओं ने उठाई लाठियां
बिलासपुर | शराबबंदी को लेकर सक्रिय हुई कुनकुरी नगर की बेहराटोली, सुखबासुपारा, बेंदरभदरा आदि क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं केे समूह ने सोमवार को हाथों में लाठियां लेकर शराब ठेेकेदारों का विरोध किया। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब निर्माण को पकड़ने के नाम पर बस्तियों मे दबिश तो देती है लेकिन शराब ठेकेदारों द्वारा गांव-गांव में बिकवाई जा रही अवैध शराब को पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही नहीं करती। शराब बंदी की मांग को लेकर इकट्ठा हुई महिलाओं ने अंग्रेजी शराब दुकान पहुंच कर नारेबाजी की और शराब दुकान बंद करने की मांग की।
शराब बंदी