पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलआईसी अफसर के घर िग्रल उखाड़कर चोरी

एलआईसी अफसर के घर िग्रल उखाड़कर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकंडाक्षेत्र में एलआईसी अफसर के घर चोरी हो गई। चोरों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया। वे करीब 60 हजार रुपए का माल ले गए। पुलिस को अभी सुराग नहीं मिला है।

खमतराई हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में कोरबा जिले के चैतमा निवासी अशोक सिंह केंवट पिता बलराम सिंह 27 वर्ष का मकान है। वे एलआईसी मुंगेली में पदस्थ हैं। 6 दिसंबर को परिवार के साथ चैतमा गए थे। इसी बीच चोरों उनके घर के भीतर अलमारी से 13 हजार रुपए, झुमके, गोल्ड टाॅप्स, चांदी की पायल सिक्के सहित करीब 60 हजार रुपए का माल पार कर दिया। खिड़की की ग्रिल उखाड़कर भीतर घुसे चोरों को अलमारी की चाबी अंदर ही मिल गई। रविवार की रात करीब 10 बजे एलआईसी अफसर परिवार सहित लौटे तब उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लाइट जलाकर गए थे, पड़ोसियों काे पता नहीं

चोरीकरने के बाद चोर घर के भीतर की पूरी लाइटें जलाकर चले गए। उन्होंने अलमारी के अलावा दीवान और अन्य स्थानों को भी खंगाला। हद तो यह है कि चोर वहां से इत्मीनान से चोरी कर चले गए और पड़ोसियों को कुछ पता नहीं चला। घर की सभी लाइटें जलती देखने के बाद भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

मस्तूरीक्षेत्र में दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी

इधरमस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार सुखेना में दिनदहाड़े चोरी की घटना हो गई। बुधवारा बाई पति धनसाय 40 वर्ष 7 दिसंबर की दोपहर को किसी काम से बाहर गई थी। इसी बीच चोरों को मौका मिल गया। उन्होंने मकान का ताला तोड़कर भीतर से 19 हजार रुपए, मोबाइल सहित करीब 25 हजार रुपए का माल पार कर दिया। मस्तूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की पर चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।