पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी कर्मचारी 17 को करेंगे विधानसभा मार्च

अधिकारी-कर्मचारी 17 को करेंगे विधानसभा मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| छत्तीसगढ़प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक कर्मचारी भवन में हुई। इसमें अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय की बैठक पर चर्चा हुई। संघ सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि तय किया गया कि सभी संवर्ग के कर्मचारी राजधानी रायपुर में 17 दिसंबर को विधानसभा मार्च कर दो सूत्रीय मांगों पर शासन का ध्यानाकर्षण करवाएंगे। बैठक में प्रधान पाठक आरएन तिवारी को सर्वसम्मति से कोटा तहसील शाखा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन और विमोचन दिसंबर के अंत में करवाने और सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। सदस्यता राशि जमा करने, संघ के मुखपत्र कर्मचारी संदेश की राशि जमा करने और स्थानीय विभागीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जीआर चंद्रा, जगत मिश्रा, राम कुमार यादव, किशोर शर्मा, अनिल वर्मा, सीएम दीक्षित सहित अन्य उपस्थित थे।