- Hindi News
- पं. मुन्नूलाल शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई
पं. मुन्नूलाल शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई
बिलासपुर| पं.मुन्नूलाल शुक्ल गर्ल्स स्कूल गोंड़पारा में कार्यक्रम आयोजित कर पं. शुक्ल की 41वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें मुख्य वक्ता बल्लू दुबे थे। उन्होंने कहा कि आज के नेताओं को राजनीति को समाजसेवा का माध्यम बनाने की सीख पं. शुक्ल के कार्यों से लेनी चाहिए। सीपी पाण्डेय, शिवा मिश्रा, भारती तिवारी ने पं. शुक्ल के जीवन के बारे में बताया।