- Hindi News
- पास बनने के बाद भी सीयू में स्टूडेंट्स को नहीं मिलती बस की सुविधा
पास बनने के बाद भी सीयू में स्टूडेंट्स को नहीं मिलती बस की सुविधा
बिलासपुर| गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) में पास बनने के बाद भी स्टूडेंट्स को बस सुविधा नहीं मिलती। इससे वे परेशान हंै। सीयू में दो साल में स्टूडेंट की संख्या बढ़ी है, जबकि सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई। यहां वर्तमान में चार बसें हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन स्टूडेंट के पास तो बना देता है, लेकिन बसों की कमी के कारण उन्हें इसकी सुविधा नहीं मिल पाती। वहीं इन बसों का फेरा नेहरू चौक तक ही है, जिससे रेलवे स्टेशन से आने वाले स्टूडेंट को नेहरू चौक तक अपने साधनों से आना पड़ता है।