पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता काे याद किया गया

परिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता काे याद किया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें विभिन्न संगठनों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। कहीं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तो कहीं संविधान बनाने में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर शपथ ली गई कि कमजोर तबके के हित में काम किया जाएगा। उन्हें सबल बनाने के प्रयास में सरकार काे सहयोग दिया जाएगा। रेलवे और एसईसीएल मुख्यालय में संविधान निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया गया।

एसईसीएल मुख्यालय में भारत र| डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्हें दलितों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंेने हमेशा गरीब और असहाय लोगों के अधिकारों के लिए काम किया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। इसमें बुद्ध वंदना किया गया। इसमें निदेशक एपी पंडा, आरपी ठाकुर, जी. जनार्दन सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

एसईसीआर जोन कार्यालय और मंडल रेल परिसर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देबराज पंडा ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन में विभिन्न विभागों और शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।