पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईंट भट्‌ठे में बनाया बंधक, नोटिस

ईंट भट्‌ठे में बनाया बंधक, नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईंटभट्‌ठे में काम करने गए लोगों को बंधक बनाकर रखने के मामले में लगाई गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में हाईकोर्ट ने ईंट भट्‌ठा संचालक समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। वहीं, राज्य शासन को जानकारी पेश करने को कहा गया है।

बलौदा बाजार जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र के धनगांव में रहने वाला मुकेश सतनामी ईंट भट्‌ठा में काम दिलवाने के नाम पर व्यास नारायण कुर्रे और उसके रिश्तेदारों को अपने साथ नागपुर ले गया। इन्हें वहां कई महीनों तक वेतन नहीं दिया गया, साथ ही वहां से गांव भी लौटने नहीं दिया जा रहा। व्यास नारायण ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने 4 नवंबर को कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर इन्हें छुड़ाने के लिए टीम भेजने की जरूरत बताई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर व्यास नारायण ने अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के जरिए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन, ईंट भट्‌ठे के संचालक समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।