- Hindi News
- नौकरानी ने नहीं कबूला चोरी का आरोप, पुलिस उलझी
नौकरानी ने नहीं कबूला चोरी का आरोप, पुलिस उलझी
बिलासपुर| तिफराआर्या काॅलोनी में ट्रांसपोर्टर के घर चाबी से दरवाजा खोलकर 1.40 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने नौकरानी को ही एक तरह से चोर मान लिया था। उसने चाेरी नहीं कबूली है। पुलिस इससे उलझ गई है। अब ड्राइवर से भी पूछताछ चल रही है।
शनिवार की शाम को तिफरा आर्या काॅलोनी निवासी बलजीत सिंह पिता स्वर्ण सिंह 45 वर्ष की प|ी शाम को बाजार गई थी। इसी बीच किसी ने उसके घर से 1.40 लाख रुपए चोरी कर लिए। चाबी घर के बाहर खिड़की पर छिपाकर रखी गई थी। ट्रांसपोर्टर की प|ी जब खरीदारी करने निकली थी तो उसके घर की नौकरानी बाहर बर्तन साफ कर रही थी। उस पर ही चोरी का संदेह था। पुलिस ने उससे दो-तीन बार पूछताछ की, लेकिन उसने चोरी कबूल नहीं की है। सोमवार को पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के ड्राइवर का भी बयान लिया। उससे भी कोई जानकारी नहीं मिली है।