- Hindi News
- कांग्रेसी धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना
कांग्रेसी धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना
बिलासपुर| नसबंदीकांड में 13 महिलाओं को लेकर पीएम के आवास पर विरोध प्रदर्शन करने कांग्रेसी सोमवार को उत्कल एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए। मंगलवार से प्रदेशभर के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में दिल्ली में दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन करेगे। उत्कल एक्सप्रेस में शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में 70 कांग्रेसी कार्यकर्ता और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मस्तूरी विधायक दिलीप डहरिया के नेतृत्व में पचास से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।