- Hindi News
- मेटाडोर आॅटो में टक्कर, दो की मौत, एक का पैर कटा
मेटाडोर आॅटो में टक्कर, दो की मौत, एक का पैर कटा
इधर, शराब खाली कर लौट रही मेटाडोर लहराई, स्काॅर्पियो, बाइक कार को टक्कर मारते हुए जा घुसी नाली में
मस्तूरीके आगे रिस्दा गांव के पास किसी भारी वाहन ने आॅटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर कट गया। उसे सिम्स में भर्ती करवाया गया है। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे हुई।
भिलाई सुपेला निवासी आॅटो चालक चांद मोहम्मद 65 वर्ष कुछ दिनों से बिलासपुर में ही आॅटो चला रहा है। मंगलवार की सुबह वह रेलवे स्टेशन से हार्वेस्टर मैकेनिक लुधियाना का श्रवण राम 30 वर्ष और उसका हेल्पर गोरखपुर उत्तरप्रदेश के महराजगंज का अकु अली 28 वर्ष को लेकर अकलतरा जाने के लिए निकला। आॅटो मस्तूरी से आगे रिस्दा गांव के पास पहुंची। इसी बीच पीछे से रहे तेज रफ्तार वाहन ने आॅटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे आटो क्षतिग्रस्त हो गया और खेत में घुस गया। हादसे में मिस्त्री हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आॅटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर कट गया। आस-पास के लोगों ने मस्तूरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायल को सिम्स भेजा। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। आॅटो को टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चला है। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिली डायरी के आधार पर उनकी शिनाख्त की और उनके परिजनों को सूचना दी। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
अकलतरा में पंजाब से हार्वेस्टर लाया गया है। इन्हीं में से एक खराब हो गया। इसके लिए मिस्त्री बुलवाया गया था। मिस्त्री अपने हेल्पर के साथ हार्वेस्टर का सामान लेकर रायपुर से रहा था। दोनों सुबह ट्रेन से स्टेशन पर उतरे और किराए का आॅटो लेकर अकलतरा जा रहे थे। कि रिस्ता में हादसे का शिकार हो गए।
सकरी में मेटाडोर की टक्कर से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
रायपुर से लेकर रहे थे सामान