- Hindi News
- योजना का काम अधूरा होने के कारण नल कनेक्शन देने में हुई देरी
योजना का काम अधूरा होने के कारण नल कनेक्शन देने में हुई देरी
जरूरतमंदों को मुफ्त नल कनेक्शन देने में निगम हर बार पिछड़ा
भागीरथीनल-जल योजना में गरीबों को मुफ्त नल कनेक्शन देने के मामले में नगर निगम हर बार पिछड़ता रहा। निगम की कमियों का खामियाजा जरूरतमंद परिवार उठाने को मजबूर हैं। दरअसल, मुफ्त नल कनेक्शन के लिए पात्र परिवारों का चयन करने हर वार्ड में शिविर लगाए जाने थे। निगम सिर्फ 28 वार्डों में शिविर लगा पाया था कि 7 अक्टूबर को आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद चुनाव टले तब भी निगम बाकी वार्डों में शिविर नहीं लगा सका। अब एक बार फिर आचार संहिता लागू हो गई और अगले तीन-चार महीने शिविर लगने से रहे।
बहरहाल संतोषजनक बात यह है कि चारों जोन में मुफ्त नल कनेक्शन देने के लिए 15-15 लाख के वर्क आॅर्डर जारी किए जा चुके हैं। मुफ्त नल कनेक्शन देने का काम शुरू तो चुका है, परंतु इसकी रफ्तार धीमी है। निकाय चुनाव में अमले की ड्यूटी लगने से शायद गरीबों को मुफ्त नल कनेक्शन की सौगात अब चुनाव के बाद ही मिल पाएगी। हालांकि चुनाव के दौरान मुफ्त नल कनेक्शन देने के मामले में कोई रोक नहीं है, क्योंकि पिछले टारगेट को निगम का नल जल विभाग पूरा नहीं कर पाया है। लिहाजा हितग्राहियों की लिस्ट ठेकेदारों को सौंपी जा चुकी है।
मुफ्त नल कनेक्शन का लक्ष्य और प्रोग्रेस
वर्ष टारगेट कनेक्शन दिए गए
2010-112586 1531
2011-12 3302 1170
2014 3000 25
गरीबों को मुफ्त नल कनेक्शन देने में हर बार टारगेट पूरा नहीं हो पाया, वजह?
{जलआवर्धन योजना के अंतर्गत वार्डोंं में पानी टंकियों के निर्माण पाइप लाइन के विस्तार का काम नहीं हो पाने के कारण मुफ्त नल कनेक्शन देने का कार्य नहीं हो पाया। गरीबों की रिहायश वाले क्षेत्रों में बिना पाइप लाइन के विस्तार तथा पानी टंकियों की टेस्टिंग सप्लाई शुरू किए नल कनेक्शन नहीं दिए जा सकते थे।
अबमुफ्त नल कनेक्शन देने के लिए क्या करेंगे?
{हरजोन में 15-15 लाख के वर्क आॅर्डर जारी हो चुके हैं। 3000 के विरुद्ध 28 वार्डों से प्राप्त 3417 आवेदनों की स्क्रूटनी कर चयनित को लाभ देने कहा गया है। इसकी सूची ठेकेदारों को दी जा चुकी है।
बाकी20 वार्डो में मुफ्त नल कनेक्शन देने शिविर कब लगेंगे?
{जिनवार्डों में शिविर नहीं लगाए जा सके हैं, वहां चुनाव के बाद शिविर लगाए जाएंगे। इस बीच जल आवर्धन योजना का काम भी पूरा हो जाएगा। जल आवर्धन योजना