- Hindi News
- स्कूटी सवार महिला को ऑटो ने टक्कर मारी, प्रकरण दर्ज
स्कूटी सवार महिला को ऑटो ने टक्कर मारी, प्रकरण दर्ज
बिलासपुर| सिटीकोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसे चोटें आईं। दुर्घटना मंगलवार की है। तोरवा पुराना पाॅवर हाउस निवासी उमा राव 43 वर्ष 25 नवंबर की शाम को अपनी स्कूटी से जा रही थी। पंजाबी काॅलोनी के पास आॅटो क्रमांक सीजी 10 एस 2439 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया।