- Hindi News
- सालभर से युवती से कर रहा था छेड़खानी, जुर्म दर्ज
सालभर से युवती से कर रहा था छेड़खानी, जुर्म दर्ज
बिलासपुर| तिफराकी युवती से छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी महेंद्र प्रजापति एक साल से युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। सोमवार को युवती ने उसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने माामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 294, 506 के तहत कार्रवाई की है।