- Hindi News
- कर्मचारी एसोसिएशन ने फिर हड़ताल की चेतावनी दी
कर्मचारी एसोसिएशन ने फिर हड़ताल की चेतावनी दी
बिलासपुर| गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी एसोसिएशन ने फिर हड़ताल की चेतावनी दी है। एसोसिएशन और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच कुछ मांगों को लेकर सहमति बन गई थी, लेकिन कुछ मांगे पूरी नहीं हुई है। यही वजह है कि एसोसिएशन अभी भी उन मांगों को पूरा करने में अड़ा हुआ है। इसके तहत एसोसिएशन के पदाधिकारी 10 से 12 दिसंबर तक सामूहिक धरना देंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को सभी कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।