पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान से दिनदहाड़े कैमरा और मोबाइल ले गए चोर

मकान से दिनदहाड़े कैमरा और मोबाइल ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| जूनाबिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने एक मकान से कैमरा, मोबाइल और चांदी के जेवर चुरा लिए। वारदात हिमांशु कैवर्त्य पिता हर नारायण 26 वर्ष के मकान में हुई। 6 दिसंबर की सुबह हिमांशु किसी काम से बाहर गया था। लौटकर आया तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने उसके मकान से एक कैमरा, एक मोबाइल चांदी के जेवर सहित करीब 12,900 रुपए का सामान पार कर दिया था। पुलिस ने धारा 454, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।