- Hindi News
- जमीन विवाद पर चार लोगों ने ग्रामीण से की मार पीट
जमीन विवाद पर चार लोगों ने ग्रामीण से की मार-पीट
बिलासपुर| तखतपुरमें जमीन विवाद पर एक ही परिवार के चार लोगों ने मिलकर एक की पिटाई कर दी। घटना ग्राम नगोई की है। रामचरण कोसले पिता कलीराम 26 वर्ष का हरि खूंटे के परिवार से जमीन काे लेकर विवाद चल रहा था। 5 दिसंबर की शाम को इसी के चलते हरि, राकेश खुंटे, धनीराम खुंटे दिलीप खुंटे ने मिलकर रामचरण से गाली-गलौज और मार-पीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506 बी, 323, 34 के तहत कार्रवाई की है।