- Hindi News
- इवीएम से वोटिंग की ट्रेनिंग के लिए आज से लगेंगे शिविर
इवीएम से वोटिंग की ट्रेनिंग के लिए आज से लगेंगे शिविर
बिलासपुर। नगरीय निकाय के चुनाव में इवीएम से मतदान करने के पब्लिक को जरूरी जानकारी देने के लिए वार्डों में शिविर 10 दिसंबर से शुरू होंगे। बुधवार को वार्ड-1 विकास नगर के नागरिकों को मतदान संबंंदी जानकारी दी जाएगी। यह कैंप गुरु तेग बहादुर स्कूल 27 खोली में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक लगेगा। दल प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र खोब्रागढ़े को जिम्मा सौंपा गया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रानू साहू ने वार्डों में शिविर लगाने के लिए प्रभारी एसई भागीरथ वर्मा को नोडल अधिकारी आरओ अशोक शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।