पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा में मंत्री समर्थक, कांग्रेस में बघेल गुट हावी

भाजपा में मंत्री समर्थक, कांग्रेस में बघेल गुट हावी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिक भवन, स्कूल... सब पर चढ़ा दिया भाजपाई रंग

दोनों ही पार्टियां बरत रही सावधानी, मूल जाति प्रमाण-पत्र देखकर नाम बढ़ा रहे हैं आगे

बिलासपुर | भाजपामें मेयर पद टिकट के लिए मंत्री अग्रवाल के समर्थकों में जोर आजमाइश चल रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार भाजपा के दो जोन प्रभारियों किशोर राय और विजय ताम्रकार के बीच टिकट के लिए जद्दोजहद चल रही है। वहीं कांग्रेस में बघेल गुट से पूर्व पार्षद रामशरण यादव, डॉ. बद्री जायसवाल और जोगी गुट से बीडीए के पूर्व अध्यक्ष शेख गफ्फार के बीच कशमकश है। भाजपा में टिकटों की घोषणा 12 दिसंबर को रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय से की जाएगी। कांग्रेस के टिकटों के बारे में अभी अनिश्चय की स्थिति है। कहा जा रहा है कि भाजपा के टिकट घोषित होने के बाद ही कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी।

इधर, ईई को नहीं पता कि कलर कोड फिक्स है

जोनप्रभारी एवं कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती को पता ही नहीं है कि शासन ने सरकारी भवनों को रंगने कलर कोड फिक्स किया है। कहा, डिवाइडर सड़कें व्हाइट-यलो कलर से रंगी जाती हैं। हरे और केसरिया रंग से सरकारी भवन रंगने के बारे में पूछने पर उन्होंने अनभिज्ञता जता दी, जबकि यह उनके ही जोन का मामला है।

हेमू नगर के सामुदायिक भवन में हाल ही में हरे-केसरिया रंग की पुताई की गई।

मुझे तो कोई जानकारी नहीं

उल्लंघन है या नहीं, पता करते हैं

सरकारीसामुदायिक स्कूल भवनों को हरे केसरिया रंग से रंगने की जानकारी नहीं है। ऐसा करना आचार संहिता के उल्लंघन में आता है या नहीं, इस बारे में पता नहीं। नियमों के संबंध में जानकारी ली जाएगी।\\\'\\\' -रानू साहू, कमिश्नरनगर निगम

चुनाव चिह्न होता तो आपत्तिजनक है

इसपर चुनाव चिह्न अंकित किया जाता है तो इस पर आपत्ति की जा सकती है। हरे, केसरिया रंग से भवन को रंगना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना जा सकता।\\\'\\\' -सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी

हेमू नगर के सामुदायिक भवन और गार्डन आदि को किस रंग में रंगा गया है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। निगम इंजीनियर ठेकेदार ने मुझसे इस बारे में पूछा तक नहीं है। अब देखता हूं कि भवनों को किस रंग में रंगा गया है। -अशोक विधानी, सभापतिनगर निगम

महापौर कह रहीं, ये तो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, वार्ड पार्षद सभापति कह रहे, मुझे पता ही नहीं

का