पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनीकट पर जांच, नोटिस, पर्दा डालने लगे सिंचाई अफसर

एनीकट पर जांच, नोटिस, पर्दा डालने लगे सिंचाई अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बेलतराक्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से िनर्माणाधीन तीनों एनीकट की गड़बड़ी पर अफसरों ने पर्दा डालना शुरू कर दिया है। जल संसाधन विभाग के ईई आलोक अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने खैरा-डगनिया एनीकट में ठेकेदार से पहले ही मरम्मत का काम करवा लिया है, पर ग्रामीणों की लापरवाही के कारण इसके दूसरी बार डैमेज होने का सिलसिला शुरू हो गया। इसलिए सड़क के बीच में स्टॉपर लगवा दिए गए ताकि भारी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगवाया जा सके। उन्होंने जिम्मेदार को नोटिस या कार्रवाई के बजाय उसे अभयदान देकर प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया है।

गौरतलब है कि डीबी स्टार टीम ने पड़ताल कर बेलतरा में पौंसरा-धूरी पारा, खैरा डगिनया और परसदा में बनाई गई घटिया एनीकट का खुलासा किया था। इसमें बताया गया था कि कुछ सालों के इनमें गड़बड़ी शुरू हो गई है। पौंसरा-धुरी पारा एनीकट में 2.50 मीटर ऊंचाई वाले रपटा के ऊपर गेंट्रीगेट पर टूट-फूट शुरू हो गई है। सड़क के हालात भी अच्छे नहीं हैं। नदी के मुहाने पर पानी को रोकने के लिए बनाए गए गेट से पानी लीक हो रहा है। इसके अलावा कई तकनीकी खामियां नजर आई। हद तो यह हो गई निर्माण कार्य के दौरान सभी 10 गेट के सामने पानी का बहाव होने की शिकायत ग्रामीणों ने की। इसके बावजूद कई दरवाजों के बाहर दीवार खड़ी कर दी गई है। विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आलोक अग्रवाल का तर्क है कि मछुआरे दरवाजा खोलकर मछलियां पकड़ते हैं, जिसके कारण कई जगहों पर पानी नहीं रुक पाता। लेकिन, एनीकट में आई तकनीकी खामियां अपनी अलग कहानी बयां कर रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिनों पहले मरम्मत के नाम पर अफसरों ने लीपापोती करवाई है, पर काॅन्क्रीट काम नहीं करवाया गया है।

एनीकट में गारंटी खत्म: ईई के अनुसार पौंसरा धूरी पारा एनीकट में कॉन्ट्रैक्टर की ओर से दी गई गारंटी की अवधि खत्म हो गई है। मछुआरों की गलती से एनीकट का दरवाजा खुला है। बाकीर सब ठीक है।