- Hindi News
- चुनाव की सरगर्मी तेज, पहले दिन बिके 63 नामांकन फॉर्म
चुनाव की सरगर्मी तेज, पहले दिन बिके 63 नामांकन फॉर्म
नगरीयनिकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन फॉर्म बिक्री शुरू होने के पहले दिन मेयर पार्षद पद के लिए कुल 63 फॉर्म खरीदे गए। कलेक्टोरेट में इसके लिए 6 अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। 15 दिसंबर तक फॉर्म खरीदे और जमा किए जा सकेंगे।
जिले के नगर निगम समेत नगरीय निकायों में पहले चरण का मतदान 29 दिसंबर को होना है। इसके तहत शहर में मेयर समेत 66 वार्डों के पार्षदों का चुनाव होगा। साथ ही तिफरा नगर पालिका और बोदरी, सिरगिट्टी सकरी नगर पंचायत के अध्यक्ष और 15-15 पार्षद चुनने के लिए मतदान होगा। इसके लिए सोमवार से नामांकन फॉर्म की बिक्री शुरू हुई। कलेक्टोरेट के 6 काउंटरों पर 11-11 वार्डों के लिए फॉर्म बेचने और जमा करवाने की व्यवस्था की गई है। सोमवार की सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने निर्वाचन, सीटों के आरक्षण और मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन किया। पहले दिन मेयर के लिए रामशरण यादव, गणेश रजक और उर्मिला साहू फॉर्म खरीदे। वहीं पार्षद पद के लिए 60 फॉर्म खरीदे गए। फाॅर्म की बिक्री से निर्वाचन विभाग को 52 हजार रुपए मिले।
आरक्षण की सूचना प्रकाशित
नामांकन के पहले दिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने नगर निगम के महापौर पार्षदों के आरक्षण की स्थिति को लेकर सूचना का प्रकाशन किया। वार्डों में पूर्व में तय आरक्षण ही लागू होगा। इसी तरह बिलासपुर नगर निगम के मेयर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
11 नए वार्डों के लिए नागरिक चुनेंगे अपने बीच से पार्षद
पिछलीबार की तुलना में इस बार 11 नए वार्डों में चुनाव होगा। परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या बढ़ गई है। वार्ड क्रमांक 5 अयोध्या नगर, 9 ओम नगर, 16 पं. दीनदयाल नगर, 18 विद्या नगर, 43 रविंद्रनाथ टैगोर नगर, 46 माता परमेश्वरी नगर, 48 भक्त माता कर्मा नगर, 50 अशोक नगर, 53 वीर सावरकर नगर, 55 संत नामदेव नगर, 57 कपिल नगर में पहली बार चुनाव होंगे।
नगर निगम में 3.80 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि
नगर निगम क्षेत्र में 3 लाख 80 हजार मतदाता हैं। वे मेयर समेत 66 वार्डों के पार्षदों का चुनाव करेंगे। इसके लिए शहर में 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 8222 मतदाता वार्ड क्रमांक 2 में हैं। यहां के लिए 9 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सबसे कम 1759 मतदाता वार्ड क्रमांक 47 म