- Hindi News
- पीएससी 2003 के खिलाफ अपील हाईकोर्ट से खारिज
पीएससी 2003 के खिलाफ अपील हाईकोर्ट से खारिज
बिलासपुर | पीएससी2003 के खिलाफ एक अपील खारिज कर दी गई है। याचिकाकर्ता ने स्केलिंग सिस्टम को चुनौती देने के साथ ही कॉपियों के रिवेल्यूएशन करवाने की मांग की गई थी। सभी चयनित परीक्षार्थियों को पक्षकार नहीं बनाने के कारण अपील खारिज कर दी गई।
पीएससी 2003 में असफल रहे संतोष कुंजाम ने सिंगल बेंच से याचिका खारिज होने के बाद अपील की थी। कॉपियों का रिवेल्यूएशन करवाने की मांग समेत स्केलिंग को चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने सभी चयनित परीक्षार्थियों को पक्षकार नहीं बनाने, पीएससी में रिवेल्यूएशन का प्रावधान होने और परीक्षा में शामिल होने के बाद स्केलिंग सिस्टम को चुनौती देने को गलत बताया।
एसीबी ने की थी जांच
पीएससी2003 की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत राज्यपाल से हुई थी। उनके निर्देश पर एसीबी ने जांच की और स्केलिंग दस्तावेजों में गड़बड़ी का खुलासा किया। एसीबी की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल हुईं थीं।