- Hindi News
- पुलिस महावर कंपनी के संचालकों से करेगी पूछताछ
पुलिस महावर कंपनी के संचालकों से करेगी पूछताछ
नसबंदीकांड की जांच कर रही चकरभाठा पुलिस रायपुर की महावर कंपनी के संचालकों से पूछताछ करेगी। उन्हें रिमांड पर लेने के लिए पुलिस मंगलवार को कोर्ट में आवेदन देगी।
नसबंदी कांड में रायपुर की महावर कंपनी के संचालक रमेश महावर उसके बेटे सुमीत महावर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस घटना में जिन महिलाओं की मौत हुई है, उनमें से अधिकांश चकरभाठा क्षेत्र के गांवों की हैं। उन्हें सिप्रोसिन नामक जो दवा दी गई थी, वह महावर कंपनी ने बनाई थी। चकरभाठा पुलिस ने अभी तक कंपनी संचालकों से पूछताछ नहीं की है। टीआई एसएन शुक्ला का कहना है कि वे इसके लिए मंगलवार काे कोर्ट में आवेदन लगाएंगे। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि हालिया तिफरा की कविता फार्मेसी के संचालक राजेश खरे को चकरभाठा पुलिस ने बिल्हा कोर्ट से गिरफ्तार किया था। उसे इस दौरान यहां प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। कविता फार्मेसी के जरिए महावर कंपनी की दवाइयां सीएमएचओ ऑफिस और वहां से स्वास्थ्य केंद्रों सरकारी शिविरों में पहुंची थी।